Hoshiarpur: पंजाब के रविंदर की इंग्लैंड़ में आचानक मौत, अपने चार साल के बेटे के साथ आने वाला था अपने गांव टाहली

UK Punjabi Death: इंग्लैंड के ग्रेवसेंड में रह रहे होशियारपुर के एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई. उक्त मृतक व्यक्ति की पहचान रविंदर सिंह,…

UK Punjabi Death:

इंग्लैंड के ग्रेवसेंड में रह रहे होशियारपुर के एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई. उक्त मृतक व्यक्ति की पहचान रविंदर सिंह, 36 वर्ष, पुत्र नानक सिंह के रूप में हुई, जो गांव टाहली का निवासी था और इंग्लैंड के ग्रेवसेंड में अपने परिवार के साथ रह रहा था. उसकी अचानक मौत की खबर सुनते ही परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई. रविंदर परिवार अपने चार साल के बेटे के साथ पंजाब आने की तैयारी में था.

10 दिसंबर को बुक की थी टिकटें-

परिवार के सदस्य के भाई जतिंदर सिंह ने कहा कि मेरा भाई रविंदर सिंह, जो 18 साल से अमेरिका में रह रहा था और वह अक्सर पंजाब आता रहता था और अब बेटा होने के बाद वह पंजाब आने वाला था. जिसने 10 दिसंबर की टिकटें बुक करवाई थीं. लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था. उक्त मृतक रविंदर को नहीं पता था कि वह एक बंद बक्से में लाश बनकर जाएगा. जबकि अपने बेटे को पंजाब लाने की बहुत खुशी थी. वह खुशी एक सपना बनकर आधी रह गई, जिसे आने से पहले ही उसका निधन हो गया. रविंदर सिंह, जो अपनी दो बेटियों, एक बेटे और पत्नी सहित अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में रह रहे थे, यह खबर सुनकर स्तब्ध रह गए.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *