Himachal Weathere Update Today:
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 3 से 6 अप्रैल तक बारिश के आसार जताए गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कई जगह अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया है। वंही मंगलवार को राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में दिन को धूप खिली रही। रात को कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश से फिर ठंड़क बढ़ गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 2 अप्रैल की रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का पूर्वानुमान है।
बुधवार और गुरुवार को मौसम साफ साफ रहने का अनुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 3 से 6 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कई जगह अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। जिलों में बारिश और अंधड़ के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना भी है। इसके बाद 3 से 6 अप्रैल तक मौसम बदलने से सुबह और शाम के समय फिर ठंडक लौटेगी। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.1, ताबो में 2.8, कल्पा में 4.0, कुकुमसेरी में 5.2, मनाली में 6.1, धर्मशाला में 9.6, सोलन में 10.6, शिमला में 11.4, मंडी में 12.5, नाहन में 13.1, कांगड़ा में 13.2 और ऊना में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अन्य ख़बरें जानें-
USA- Iran Ready to End War: ‘ईरान जंग ख़त्म करने को तैयार
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



