Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर से करवट लेने वाला है मौसम, जानिए कब से है बारिश-बर्फबारी के आसार?

Himachal Weather Update Today: उत्तर भारत समेत हिमाचल प्रदेश में भी पिछले कई दिनों से साफ चला है। लकिन अब (Himachal Weather Update Today) मौसम…

Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर से करवट लेने वाला है मौसम, जानिए कब से है बारिश-बर्फबारी के आसार?

Himachal Weather Update Today:

उत्तर भारत समेत हिमाचल प्रदेश में भी पिछले कई दिनों से साफ चला है। लकिन अब (Himachal Weather Update Today) मौसम फिर से करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 15 और 16 फरवरी को राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। 17 और 18 फरवरी को सक्रिय होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि खासतौर पर शिमला, कुल्लू, चंबा, लाहुल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

19 और 20 को फिर से मौसम साफ-

भारी हिमपात को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 19 और 20 फरवरी को फिर से मौसम साफ रहने का अनुमान है। राज्य में ठंड का असर अभी भी बना हुआ है और जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से लगभग तीन डिग्री अधिक है। इसके आलावा ऊना में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, कांगड़ा में 6.7 डिग्री, मंडी में 6.8 डिग्री और बरठीं में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Himachal Weather Update Today, शनिवार को मौसम-

शनिवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ है, जबकि निचले इलाकों में कहीं-कहीं कोहरे की स्थिति देखने को मिली। मंडी क्षेत्र में घना कोहरा भी दर्ज किया गया, जिससे दृश्यता कम रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में फिर गिरावट आ सकती है। हालांकि अभी तक भारी बर्फबारी की संभावना नहीं जताई गई है।

अन्य ख़बरें जानें-

International Shivratri Festival: मंड़ी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज, देव वाद्ययंत्रों से गूंज, देव कमरूनाग 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *