Himachal Weather Update Today:
हिमाचल प्रदेश में आज से अगले 4 दिन तक फिर बारिश बर्फबारी होने की आशंका है। हालांकि, ऊंचे क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी है। लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस (-10.2) और कुकुमसैरी का माइनस (-9.2) डिग्री तक लुढ़क गया है। मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में भी तापमान माइनस में है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिर से स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर (Himachal Weather Update Today) अगले कल यानी रविवार को ज्यादा व्यापक रहेगा। इस दौरान अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में अच्छी बारिश होगी।
Himachal Weather Update Today, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट –
मौसम विभाग ने कल के लिए सभी 12 जिलों में आंधी-तूफान चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 50 से 60 किलोमीटर रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फीला तूफान भी चल सकता है। आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर एक्टिव होगा। इससे तीन फरवरी तक पहाड़ों पर फिर से अच्छी बारिश बर्फबारी के आसार है।
एक फरवरी को पूरे प्रदेश में बारिश व बर्फबारी होगी। सभी 12 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट दिया गया है। प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फीला तूफान भी चल सकता है। इस दौरान – अधिक ऊंचे पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी और निचले इलाकों में अच्छी बारिश होगी।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



