Himachal Snowfall Rescued Manali:
हिमाचल प्रदेश के मनाली के सोलंग वैली और अटल टनल रोहतांग के बीच स्नो गैलरी धुंधी में भारी बर्फबारी में फंसे 2 प्रवासी लोगों को पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है। मनाली में बर्फ के बीच पुलिस जवानों ने देवदूत बनकर दो प्रवासी लोगों की जान बचाई।
झारखणंड और उत्तर प्रदेश से –
बताया जा रहा है की मंगलवार सुबह फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी। उन्हें बताया गया था की दो व्यक्ति फर्स्ट स्नो गैलरी धुन्धी के पास बर्फ में फंसे हुए है। सूचना के तुरन्त पश्चात अटल टनल सुरक्षा में तैनात पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इन दोनों व्यक्तियों को धुन्धी से रैस्कयू किया गया। उन्हें सुरक्षित मनाली की तरफ लाया जा रहा है। इनमें से एक व्यक्ति ने अपना नाम रामेश्वर निवासी झारखण्ड उम्र 28 वर्ष व दूसरे ने अपना नाम दीपक निवासी उतर प्रदेश उम्र 19 वर्ष बतलाया है।



