Himachal: हिमाचल के पूर्व विधायक बंबर पर फायरिंग करने वाला शूटर हरियाणा एसआईटी से मुठभेड़ में घायल, हरियाणा सरकार ने रखा था 20 हजार का इनाम

Himachal: हिमाचल के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोली चलाने वाले शूटर को हरियाणा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हरियाणा…

Himachal: हिमाचल के पूर्व विधायक बंबर पर फायरिंग करने वाला शूटर हरियाणा एसआईटी से मुठभेड़ में घायल, हरियाणा सरकार ने रखा था 20 हजार का इनाम

Himachal:

हिमाचल के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोली चलाने वाले शूटर को हरियाणा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हरियाणा में भी कई केस दर्ज हैं। हरियाणा सरकार ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। हिमाचल पुलिस लगातार उसे ढूंढ रही थी। रोहतक में (Himachal) मंगलवार रात सांपला-बेरी रोड पर एसटीएफ रोहतक और हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के बीच आमने-सामने टक्कर हुई। इसी बीच जवाबी फायरिंग का शिकार होकर सलाखों के डाला गया। एसटीएफ रोहतक की टीम को गुप्त जानकारी मिली थी कि गैंगस्टर अमन उर्फ काकू किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से सांपला के आउटर बाईपास पर खड़ा है। जैसे ही एसआई मनोज के नेतृत्व में पुलिस की गाड़ी संदिग्ध स्थान पर पहुँची, पकड़े जाने के डर से अमन ने पुलिस बल पर सीधे तीन राउंड फायर झोंक दिए।

पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा-

पुलिस ने भी बचाव और जवाबी कार्रवाई में मोर्चा संभाला। क्रॉस-फायरिंग के दौरान एक गोली अमन के पैर में लगी, जिससे वह भागने में नाकाम रहा और पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। शूटर अमन, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के ही गांव रिटौली का रहने वाला है। वह भाऊ गैंग के सबसे भरोसेमंद शार्पशूटर्स में गिना जाता है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए इसलिए बड़ी कामयाबी है।

Himachal, विधायक पर बरसाई थी गोलिंयां-

14 मार्च 2025 को अमन ने अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ हिमाचल के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर के घर पर धावा बोला था। उस दौरान हमलावरों ने करीब 12 राउंड गोलियां चलाई थीं। हालांकि पूर्व विधायक सुरक्षित बच गए थे, लेकिन उनके सुरक्षाकर्मी (PSO) गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से ही अमन अपनी पहचान छिपाकर जगह-जगह ठिकाने बदल रहा था। एसटीएफ प्रभारी नरेंद्र कादयान के मुताबिक, अमन के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। एएसआई योगराज पंघाल ने पुष्टि की है कि आरोपी से पूछताछ में भाऊ गैंग के अन्य नेटवर्क और भविष्य की साजिशों का खुलासा होने की उम्मीद है।

अन्य ख़बरें जानें- ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਮਾਹਲ ਪਿੰਡ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਬੇਅਦਬੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਜਾਂਚ ਦੇ ਆਦੇਸ਼, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕਿਹਾ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਲਈ
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *