Himachal: शिमला में नया रोमांचः फ्यूनिकुलर ट्रॉली का मजा ले सकेंगें लोग, जानिए कब से मिलेगी ये सुविधा और होती क्या है फ्यूनिकुलर ट्रॉली?

Shimla Funicular Trolley: हिमाचल की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के लिए पहली फ्यूनिकुलर ट्रॉली की योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है.…

Shimla Funicular Trolley:

हिमाचल की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के लिए पहली फ्यूनिकुलर ट्रॉली की योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है. यह योजना दो साल लटकी हुई थी. इसके काम अब जनवरी से शुरू होगा. छह महीने के भीतर अगले साल जून महीने तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. करीब 3.60 करोड़ रुपये की लागत से 58 मीटर लंबी इस फ्यूनिकुलर ट्रॉली का निर्माण किया जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनने वाली इस योजना का काम रोपवे कार्पोरेशन करने जा रहा है.

3.60 करोड़ रुपये आएगी लागत-

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इस इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है. इसे रोपवे कॉरपोरेशन तैयार करेगा. इसमें 58 मीटर लंबी इस ट्रॉली पर करीब 3.60 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इस काम को जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. शिमला में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने के लिए यह एक अहम कदम है. अगले छह महीनों में यह सुविधा जनता को मिल जाएगी. यह ट्रॉली लक्कड़ बाजार बस स्टैंड को रिज मैदान से जोड़ेगी. फ्यूनिकुलर ट्रॉली बनने से लोग मिनटों में यह सफर तय कर लेंगे. हालांकि, इसी बस स्टैंड से रिवोली तक एक लिफ्ट भी लगाई जा रही है.

जानिए क्या होती है फ्यूनिकुलर ट्रॉली ?

शिमला में फ्यूनिकुलर ट्रॉली पर्यटकों के लिए सुविधा के साथ एक रोमांचक गतिविधि होगी. इस केवल रेलवे को खड़ी पहाड़ियों या ढलानों पर चलने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसमें दो ट्रॉलियां एक ही केबल से जुड़ी होती हैं और एक-दूसरे के काउंटर-बैलेंस (प्रतिसंतुलन) के रूप में कार्य करती हैं. इसमें एक बार में 25 लोग सफर कर सकेंगे.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *