Himachal Police vs Delhi Police:
हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के क़रीब 20 जवानों को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन करने वाले तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शिमला के रोहड़ू से हिरासत में लिया था। लेकिन सोलन के समिप हिमाचल पुलिस ने टीम को रोककर उनके क़रीब 20 जवानों को हिरासत में ले लिया। राज्य पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने (Himachal vs Delhi Police) स्थानीय पुलिस को कोई पूर्व सूचना नहीं दी। जो अंतर-राज्यीय गिरफ़्तारी के लिए ज़रूरी प्रक्रिया है।
हिमाचल पुलिस ने बताया नियमों के विरूद्द-
दिल्ली पुलिस जब वापस जा रही थी तो हिमाचल पुलिस ने धर्मपुर में नाका लगाकर उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है इस दौरान दोनों पक्ष में काफी गहमागहमी भी हुई। हिमाचल पुलिस ने इस कार्रवाई नियमों को विरुद्ध बताया। दिल्ली पुलिस के जवानों को भी डिटेन कर लिया। हिमाचल पुलिस तीनों युवकों व पुलिस को लेकर शिमला रवाना हो गई। दिल्ली पुलिस ने तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुधवार सुबह शिमला के रोहड़ू से गिरफ्तार किया। पुलिस इन्हें लेकर दिल्ली जा रही थी। इस दौरान हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस को कंडाघाट के पास रोका और गिरफ्तार किए तीनों लड़कों को छुड़ा लिया।
Himachal vs Delhi Police, कोर्ट में होंगे पेश-
सूत्र कि मानें तो दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के बाद हिमाचल पुलिस उन्हें शिमला के चक्कर कोर्ट में पेश करने को ले गई है। यहां दिल्ली पुलिस के एक दर्जन से ज्यादा जवान चक्कर कोर्ट लाए गए। हिमाचल पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। शिमला पुलिस की ओर से इस तरह से बिना प्रक्रिया के आरोपितों को गिरफ्तार करने के मामले में बालूगंज थाना के प्रभारी की ओर से कोर्ट में याचिका दायर की गई। कोर्ट में लंबी सुनवाई के बाद अब दिल्ली पुलिस प्रक्रिया को पूरी कर रही है। इस मामले में अगली सुनवाई वीरवार को होना प्रस्तावित है।
अन्य ख़बरें जानें-
पंजाब में आंगनवाड़ी के 6110 पदों के लिए भर्ती, सरकार का 0 से 6 साल
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



