Himachal College Student Harassment: महाविद्यालय छात्रा की मौत मामले में यूजीसी और अनुसूचित जाति आयोग की एंट्रीः सीएम बोले-प्रोफेसर तुरंत निलंबित हो

Dharamshala College Student Harassment Case: हिमाचल के धर्माशाला में राजकीय महाविद्यालय की छात्रा की मौत मामले में की जांच में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) भी…

Dharamshala College Student Harassment Case:

हिमाचल के धर्माशाला में राजकीय महाविद्यालय की छात्रा की मौत मामले में की जांच में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) भी एंट्री ले चुका है. यूजीसी ने मामले की जांच के लिए शुक्रवार को फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की. इसके अलावा सीएम सुक्खू ने भी (Himachal College Student Harassment) निलंबन की बात कही है. मामले के तूल पकड़ने के बीच छात्रा से छेड़छाड़ और अशोभनीय व्यवहार के आरोपों में घिरे कॉलेज प्रोफेसर ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी. शुक्रवार को उसे अग्रिम जमानत मिल गई है. न्यायालय ने स्पष्ट किया कि प्रोफेसर को पुलिस जांच में पूरा सहयोग करना होगा. वही राजकीय महाविद्यालय मामले को लेकर लिपापूती करता दिखाइ दे रहा है.

प्रोफेसर को तुरंत प्रभाव से किया जाएगा नलंबित-

मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रोफेसर को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की बता कही है. सुक्खू ने शनिवार को सोलन के कंडाघाट में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत ये कहा. उन्होंने बोला कि, धर्मशाला में छात्रा ने अपने वीडियो बयान में जिस प्रोफेसर का नाम लिया है, उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाएगा. इसमें संलिप्त होगा, सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी.

Himachal College Student Harassment; यूजीसी और अनुसूचित जाति आयोग की एंट्री-

यूजीसी का कहना है कि यह घटना बेहद दुखद है. परिजनों को विश्वास दिलाते हैं कि जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उन्हें कड़ी सजा मिलेगी. छात्र और छात्राओं की सुरक्षा सबसे अहम है. उसमें किसी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं होगी. छात्रा को जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित करने के आरोपों के चलते हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग ने भी पुलिस से रिपोर्ट तलब की है. वहीं राज्य महिला आयोग ने मामले में संज्ञान लिया है. राज्य महिला आयोग अध्यक्ष विद्या नेगी ने एसपी कांगड़ा से मामले की रिपोर्ट तलब की है.

कुछ छात्राओं और प्रोफेसर पर आरोप-

मामले में कुछ छात्राओं व प्रोफेसर पर आरोप है. जिसमें बताया है कि एक सहायक आचार्य ने भी छात्रा के साथ दाखिला प्रक्रिया के दौरान गलत व्यवहार किया था. एक अन्य छात्रा पर आरोप है कि उसने पीड़िता की निजी बातें अन्य छात्राओं को बताई और उसे मानसिक रूप से नीचा दिखाया. दर्ज प्राथमिकी में चौथी छात्रा का नाम तो शामिल है. दूसरे प्रोफेसर का नाम अभी एफआईआर में दर्ज नहीं किया गया है. यदि जांच में दूसरे प्रोफेसर की भूमिका सामने आती है, तो उसका नाम भी जोड़ा जाएगा. एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्रा ने कॉलेज में हुई अपनी तकलीफों के बारे में बताया.

अन्य खबरें जानें-
HTTPS://LIVINGINDIANEWS.CO.IN/HOME-PAGE/PUNJABI-NEWS/
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *