Himachal Kullu Road Accident:
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सुबह तीन बजे के करीब एक भीषण सड़क (Himachal Accident) हुआ. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसा भूतनाथ वैली ब्रिज खड्ड के समीप एक कार के खड़े ट्रक में तेज रफ्तार से टकराने के कारण हुआ. घायल का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.
Himachal Accident जन्मदिन और न्यू ईयर मनाने गए थे-
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक युवक की पहचान सतपाल निवासी कुल्लू के तौर पर हुई है, जबकि मृत लड़कियों की शिनाख्त की जा रही है. बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर को सतपाल का जन्मदिन था. वह अपनी तीन दोस्त के साथ जन्मदिन और न्यू ईयर मनाने कसौल गया था. बीती रात करीब एक बजे कसौल से वापस लौटते वक्त उनकी गाड़ी भूतनाथ के पास पहले पैराफिट से टकराई. जिससे गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे आ गई.
इसके बाद वहां मौजूद लोगों के सहयोग से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से चारों को बाहर निकाला. मृतक सतपाल टैटू आर्टिस्ट था. वह कुल्लू के अखाड़ा बाजार में दुकान चलाता था. मगर अब वह इस दुनिया में नहीं रहा. आज कुल्लू अस्पताल में तीनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा. इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे.



