Haryana Road Accident News in Hindi: हरियाणा के नूंह में बड़ा हादसा हुआ है. यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में छह सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए है. फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिम बास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में लगे मजदूरों को टक्कर मार दी.
रिपोर्ट के अनुसार, फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कर्मचारियों को टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जब करीब 11 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कर रहे थे.
अचानक तेज गति से आई एक पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि 6 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों घायल श्रमिकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. कुछ ही देर में सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई. एम्बुलेंस, सड़क सुरक्षा एजेंसी के वाहन और पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचे.
दुर्घटना इतनी भयानक थी कि आसपास के लोग भी सहम गए. हादसा इतना भयावह था कि इसकी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



