Ambala Rain: अंबाला में तेज आंधी और बारिश के चलते किसानों को परेशानी, गेहूं की फसल जमीन पर बिछी

 Ambala Rain: तेज आंधी और बारिश के चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कल शाम हुई आंधी और बारिश से…

Ambala Rain: अंबाला में तेज आंधी और बारिश के चलते किसानों को परेशानी, गेहूं की फसल जमीन पर बिछी

 Ambala Rain:

तेज आंधी और बारिश के चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कल शाम हुई आंधी और बारिश से गेहूं की फसल खराब हो गई। तेज आंधी के कारण खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई हैं। अंबाला में भी तेज आंधी और बारिश के चलते खेतों में खड़ी, पकी फसल जमीन पर बिछ गई । जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

सरकार से मुआवजे की मांग

मौसम विभाग द्वारा आने वाले समय में बारिश और ओलावृष्टि की घोषणा के बाद किसानों के माथे पर पसीने आ गए हैं। किसानों का कहना है कि सरकार को पता है कि आज के वैज्ञानिक युग में 90 दिन में फसल तैयार हो जाती है, तो उन्हें इसकी खरीद के पहले ही इंतजाम करने चाहिए। किसानों का कहना है कि तेज आंधी व बरसात के चलते किसानो की खेत में खड़ी पकी पकाई सैकड़ो एकड़ फैसल खराब होने से भारी नुकसान हुआ है जिसकी गिरदावरी कराकर सरकार को मुआवजा देना चाहिए।

किसानों ने बताया कि जो किसान मंडी में गेहूं की फसल लेकर गए हैं। बरसात के कारण उसके भीग जाने के चलते दोबारा फ़सल सुखानी पड़ेगी। वही मौसम विभाग ने आने वाले समय में फिर तेज हवाओं और बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है। इससे किसानों के लिए और परेशानी खड़ी हो गई है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि वह समय पर फसलों की खरीद करें जिससे किसानों को नुकसान ना उठाना पड़े।

अन्य ख़बरें जानें-

ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ‘ਚ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ: ਸੀਵਰੇਜ ਦੇ ਉੱਚੇ ਢੱਕਣ ਨੇ 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *