Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में बढ़ेगी गर्मी! 2 दिन में बढ़ा तापमान; जाने अपने शहर का वेदर अपडेट

Punjab-Haryana Weather Update: पिछले कुछ दिनों की बारिश और ठंड के बाद अब पंजाब में मौसम बदल रहा है.पश्चिमी विक्षोभ अब लगभग समाप्त हो चुका…

Punjab-Haryana Weather Update: पिछले कुछ दिनों की बारिश और ठंड के बाद अब पंजाब में मौसम बदल रहा है.पश्चिमी विक्षोभ अब लगभग समाप्त हो चुका है, जिसके कारण तापमान में वृद्धि हो रही है. पिछले 24 घंटों में राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई, जिसके कारण धूप खिली रही है. (Punjab-Haryana Weather news in hindi)

मौसम विभाग (Punjab Weather Update)के अनुसार तापमान में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है. अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. इसके अलावा अगले सप्ताह तक राज्य में कोई नई बारिश की उम्मीद नहीं है.

मौसम विभाग के अनुसार, 2024 में पंजाब में सामान्य से कम बारिश हुई है. मार्च के पहले 15 दिनों के दौरान पंजाब में 46% कम बारिश हुई. आमतौर पर मार्च में 14 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार यह आंकड़ा घटकर 7.6 मिमी रह गया.

वहीं, हरियाणा (Haryana Weather update) में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. सुबह और शाम के समय तापमान थोड़ा ठंडा रहने की उम्मीद है, लेकिन दिन में गर्मी महसूस होगी. यह तापमान कृषि कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यह फसलों की वृद्धि को प्रभावित कर सकता है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *