Haryana Weather Update Today:IMG_2832
हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा. कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य रही. घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी (Haryana Weather Update) हुई. दृश्यता शून्य होने के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे. 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है. उत्तरी जिलों में एक दो स्थानों पर ओले भी सकते है.
कोहरे का यलो और आरेंज अलर्ट जारी-
30 दिसंबर को पूरे प्रदेश में कोहरे का यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी होने और 31 दिसंबर और एक जनवरी को वर्षा की संभावना के चलते ठंड बढ़ सकती है. हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 2 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है.
इस दौरान 30 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है. 31 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 दिसंबर को रात से एक जनवरी के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बादलवाई रहने तथा कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है. दो जनवरी से पांच जनवरी के दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है.
Haryana Weather Update राज्य के तापमान में गिरावट-
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. यही वजह है कि लोगों को दिन में भी गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल हरियाणा का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2.3 डिग्री नीचे बना हुआ है.
AQI 350 पहुंच-
भिवानी में शीतलहर के साथ छाया घना कोहरे/धुंध की चादर. धुंध के कारण दृश्यता हुई 5 मीटर से कम. भिवानी की हवा जहर बन चुकी है, AQI 350 पहुंच गया है. धुंध के कारण वाहनों की गति हुई धीमी. न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है.
करनाल में मौसम खराब बना है. मौसम में बदलाव से सर्दी बढ़ते ही कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. वाहन चालकों को धुंध में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
बाइट राहगीर



