Haryana Weather: हरियाणा कोहरे की गिरफ्त मेंः 16 जिलों के लिए विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानिए कब से मिलेगी कोहरे से राहत?

Haryana Weather Update Today: हरियाणा में कोहरे और सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है. घने कोहरे पूरे प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले लिया…

Haryana Weather Update Today:

हरियाणा में कोहरे और सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है. घने कोहरे पूरे प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. सुबह-सुबह हालात ऐसे हो जाते हैं कि आगे सड़क तक दिखाई नहीं देती. विजिबिलिटी कई जगह जीरो तक पहुंच चुकी है. इसी वजह से भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा (Weather Update) के 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें पंचकूला, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं. विभाग का साफ कहना है कि अगले कुछ दिन लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी.

फरीदाबाद और गुरुग्राम (Haryana Weather)में कोहरे का अधिक असर-

फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में कोहरे का भयंकर असर देखने को मिल रहा है. इससे यातायात संचालन भी प्रभावित हो रहा है. कई रेलगाड़ियां घंटों की देरी से पहुंच रही हैं, (Haryana Weather) जिस कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है. रोज कहीं न कहीं दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि सुबह और रात के समय वाहन चलाने वाले लोग लो बीम लाइट का इस्तेमाल करें और तेज गति से बचें.

21 दिसंबर के बाद मिल सकती है राहत-

मौसम में अचानक हुए बदलाव ने ठंड को और भी कड़ा कर दिया है. मौसम विभाग ने बताया है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर भारत (Haryana Weather) को प्रभावित करेगा. इसके चलते प्रदेश में कोहरा अगले कुछ दिनों तक अपना असर दिखाता रहेगा. 21 दिसंबर के बाद कुछ जिलों में हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन समाप्त होने की उम्मीद नहीं है.

हिसार में कई ट्रेनें घंटों देरी से-

हिसार में गोरखधाम एक्सप्रेस (12555) करीब ढाई घंटे देरी से चल रही है. (Haryana Weather) यह ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे हिसार पहुंचती है, लेकिन अब इसके दोपहर सवा 12 बजे पहुंचने की संभावना है. तिरूपति-हिसार एक्सप्रेस भी 2 घंटे से अधिक देरी से चल रही है और इसके शाम सवा 4 बजे हिसार पहुंचने का अनुमान है. कोहरे का असर पानीपत में भी देखने को मिला, जहां 16 एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

ऊंचाहर एक्सप्रेस (14217) करीब 8 घंटे की देरी से चल रही है. यह ट्रेन सुबह 5:55 बजे पानीपत पहुंचती है, लेकिन अब इसके दोपहर 2:50 बजे पहुंचने की संभावना है. इसी तरह कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (15707) करीब 7 घंटे की देरी से चल रही है। मालवा एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे, झेलम एक्सप्रेस पौने घंटे, स्वराज एक्सप्रेस ढाई घंटे और मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस करीब सवा 4 घंटे की देरी से चल रही है.

अन्य खबरों जानें-

Weather Update: उत्तर भारत के मैदानी इलाके कोहरे की चपेट मेंः मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

https://www.youtube.com/live/4rxUD7tg51g?si=WoW7TjaIZ3ADIiqq

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *