Haryana: कैथल में अज्ञात हमलावरों ने दो बाइक सवारों पर बरसाई गोलियां, दोनों की मौत, जानें क्या है मामला?

Kaithal Double Murder: कैथल के गांव जटेडी में अज्ञात हमलावरों ने बाइक पर सवार दो व्यक्तियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई . हमले में दोनों की…

Kaithal Double Murder:

कैथल के गांव जटेडी में अज्ञात हमलावरों ने बाइक पर सवार दो व्यक्तियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई . हमले में दोनों की मौत हो गई. एक व्यक्ति की मौके पर, जबकि दूसरे ने गांव पाई पहुंचने पर दम तोड़ा. हमलावर गोली मारने के बाद फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला रंजिश से जुड़ा होने का शक-

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पीड़ित बाइक पर जा रहे थे तभी अचानक हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. राहगीरों ने घटना देखते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं और हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस फिलहाल घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुराग जुटा रही है और हमलावरों की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है. कैथल एसपी को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद वे खुद मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए.

जमीन विवाद को लेकर रंजिश-

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गांव पाई निवासी राजेंद्र और भाना के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी  जमीन की रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है. दोनों सवार एक ही परिवार के थे. गोली चलाने वाले दोनों आरोपि पांच महिने से जेल से बाहर है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *