Haryana Shivratri: पलवल के हर गांव में धूमधाम से मनाया जा रहा है शिवरात्रि महोत्सव, जानिए क्यों मनाया जाता है यह महत्सव?

Haryana Shivratri Festival : हरियाणा में पलवल जिले के हर गांव हर गली मोहल्ले में शिवरात्रि महोत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है।…

Haryana Shivratri: पलवल के हर गांव में धूमधाम से मनाया जा रहा है शिवरात्रि महोत्सव, जानिए क्यों मनाया जाता है यह महत्सव?

Haryana Shivratri Festival :

हरियाणा में पलवल जिले के हर गांव हर गली मोहल्ले में शिवरात्रि महोत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। जिले के हर शिव मंदिर में सुबह 4 बजे से ही शिव भगतों का तांता लगा हुआ है। शिव भगत मंदिरों में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं। शिव भगतों द्वारा भगवान शिव की भिन्न भिन्न तरह से पूजा अर्चना की जा रही है। जिसमे भांग ,धतूरा , बैल पत्तर , पंचामृत, दूध,दही जल गंगाजल आदि द्वारा पूजा की जा रही है। शिव भगतों द्वारा शिव मंदिरों में बम बम भोले के जयकारों से शिव मंदिर गूंज रहे हैं।

शिव मंदिरों ने ढोल नगाड़ों ओर डीजे के साथ साथ पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं। शिव भगतों ने बताया कि आज के दिन महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने से बहुत बड़ा लाभ मिलता है । इस दिन भगवान शिव का प्राकट्य हुआ माना जाता है। यही दिन माता पार्वती और शिवजी के विवाह का भी प्रतीक माना जाता है। इस दिन विशेष तौर पर शिव पूजन, रात्रि जागरण, मंत्र जप और व्रत करने का बड़ा ही महत्व है ।

भगतों ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व केवल भगवान शिव की पूजा का दिन नहीं है, बल्कि यह शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन तिथि पर महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के कर्म के सात नियम आत्म-साक्षात्कार और सामंजस्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं। कारण और प्रभाव पर आधारित ये सिद्धांत संतुलन, क्रिया और प्रतिक्रिया, परिवर्तन, वैराग्य, आत्म-जागरूकता, करुणामय विनाश और सार्वभौमिक एकता पर बल देते हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

India-AI Impact Summit: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बोले- भारत बेहद सफल और उभरती हुई अर्थव्यवस्था; भारत-एआई इम्पैक्ट समिट में होगे शामिल

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *