Haryana NCB Action on Drug Traffickers:
हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प को अमलीजामा पहनाते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) ने नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। ब्यूरो की टीम ने गाँव ओढ़ा मे ख्योवाली रोड पर नाकाबंदी कर नशीले पदार्थ हेरोइन की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 265 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (Haryana NCB Action) और 2 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
265 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद –
यूनिट प्रभारी उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा आईपीएस के दिशानिर्देशानुसार मे वह अपनी टीम के साथ नशा रोकथाम हेतु थाना ओढ़ा क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो तस्कर अपनी मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ हेरोइन लेकर गाँव ओढ़ा से गांव ख्योवाली होते हुए गांव रघुआना जाएंगे। सूचना को पुख्ता मानते हुए टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी करके संदिग्धों को काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी संदीप कुमार DSP कालांवली की उपस्थिति में नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान 265 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई।
Haryana NCB Action, तरनतारन से मँगवाई थी खेप-
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निर्मल पुत्र श्यामलाल और बलविंदर सिंह उर्फ रिंकू पुत्र जगदीश सिंह, निवासी गाँव रघुआना, जिला सिरसा के रूप में हुई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना ओढ़ा, पुलिस जिला डबवाली में NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत वाणजयिक मात्रा का मुकदमा संख्या 06/2026 दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी बड़े स्तर पर नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं और जिन्होंने नशीले पदार्थ की खेप को पंजाब के तरनतारन से मँगवाया है। जिसकी मार्केट मे कीमत 50 लाख रुपए से ऊपर आँकी गई है जोकि डबवाली और सिरसा के गांवों मे सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल किया है, ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों और मुख्य सप्लायरों का पता लगाया जा सके।



