Haryana : हरियाणा पुलिस का ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन: 24 घंटे में 10 कुख्यात व 300 से अधिक गिरफ्तार, नशा-अवैध शराब माफिया और साइबर क्राइम के पर भी शिकंजा

Haryana Police Crackdown: हरियाणा पुलिस द्वारा ने राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए चलाया जा रहा है. इसे के चलते शुरू ऑपरेशन…

Haryana Police Crackdown:

हरियाणा पुलिस द्वारा ने राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए चलाया जा रहा है. इसे के चलते शुरू ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने राज्य भर में ताबड़तोड़ छापेमारी की जिसमें 24 घंटों के भीतर 10 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर किया. इसके साथ ही, पुलिस ने विभिन्न अपराधों में शामिल 305 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया हैच. यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के हौसले खत्म करने के लिए कारगर साबित हो रही है.

अलग-अलग जिलों में कुख्यात अपराधियों की धरपकड़ –

इस अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग जिलों में कुख्यात अपराधियों की धरपकड़ की. भिवानी पुलिस ने तीन हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से तलवार, देसी कट्टा और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई. इसी तरह, झज्जर पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया. सिरसा और फतेहाबाद में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गंभीर अपराधों में लिप्त अपराधियों को दबोचा है. सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के 6 मामलों में शामिल सुदेश रानी को गिरफ्तार किया गया, जबकि फतेहाबाद में पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म जैसे संगीन आरोपों में वांछित अरुण कुमार को पुलिस ने काबू किया. इसके अलावा, कैथल, पानीपत और रेवाड़ी से भी इनामी और वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है.

नशा तस्करों और अवैध शराब माफिया के खिलाफ एक्शन-

नशा तस्करों और अवैध शराब माफिया पर भी हरियाणा पुलिस ने इस अभियान के तहत करारी चोट की है. गुरुग्राम पुलिस ने 4307 लीटर अवैध शराब बरामद की, जिससे शराब माफिया को भारी नुकसान हुआ है. वहीं, फतेहाबाद पुलिस ने नशा मुक्त के लिए कदम उठाते हुए 2 किलो 700 ग्राम से अधिक अफीम बरामद की है. फरीदाबाद और रेवाड़ी में भी पुलिस ने गांजा, स्मैक और भारी मात्रा में नशीली गोलियां जब्त की हैं. पूरे राज्य से कुल मिलाकर 530 ग्राम गांजा, 100 ग्राम से अधिक हेरोइन और 2.86 किलो अफीम की बरामदगी की गई है.

हथियारों की बरामदगी-

इस ऑपरेशन के दौरान राज्य भर से 4 देसी कट्टे, 2 पिस्तौल, 1 रिवॉल्वर, 1 मैगजीन और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. हथियारों की यह बरामदगी भविष्य में होने वाली कई संभावित वारदातों को रोकने में सहायक होगी. ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत की गई यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि हरियाणा में कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है.

साइबर टीम ने 55.34 लाख रुपये खातों में फ्रीज-

डिजिटल और जमीनी मोर्चे पर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज हुई 1.06 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने 55.34 लाख रुपये (52%) ठगों के खातों तक पहुंचने से पहले ही फ्रीज कर दिए. एक मामले में पीड़ित द्वारा ठगी के एक घंटे के भीतर सूचना देने पर पूरी राशि 84,000 भी होल्ड करवाई गई. आज की कार्रवाई में 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 7.39 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलवाए गए हैं.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *