Narnaul Gangster Attack:
हरियाणा के नारनौल के साथ लगते हुए गांव नसीबपुर में बुधवार देर शाम को करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच एक गैंगस्टर पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया. इसमें गैंगस्टर घायल हो गया. गैंगस्टर की पहचान सुरेंद्र उर्फ चीकू के साथी विक्की डोहर के रूप में हुई है. रात के समय कुछ युवक गाड़ियों व बाइक पर सवार होकर आए और विक्की डोहर पर हमला कर दिया. युवकों ने हवाई फायर भी किए. विक्की डोहर पर पहले से 11 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं.
रॉड व डंडों से पीटा –
युवकों ने रॉड व डंडों से भी विक्की डोहर पर अचानक हमला कर किया. जिससे विक्की डोहर के कई जगहों पर चोटें आई. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गैंगस्टर के साथी विक्की डोहर के एक पांव में गोली लगने की भी सूचना मिली है. हालांकि इस बारे में पुलिस ने कोई भी जानकारी नहीं दी है. सूत्रों से पता चला है कि फायर के दौरान एक गोली उसके पांव को छूकर भी गई है.
मौके पर पहुंचे डीएसपी-
शहर में गोली चलने तथा गैंगस्टर के साथी के साथ मारपीट होने की सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर भारत भूषण के अलावा सिटी थाना इंचार्ज मुकेश कुमार व महावीर चौक पुलिस चौकी तथा नारनौल सीआईए भी मौके पर पहुंच गई. बदमाश के गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद उसको प्राथमिक उपचार दिया गया. उसको गंभीर अवस्था के चलते रेफर कर दिया गया.



