Hansi Train Fire:
हरियाणा के भिवानी से धूरी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में शनिवार शाम हांसी रेलवे स्टेशन पर आचानक आग लग गई। आग लगने के कारण ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से ट्रेन की दो सीटें जल गईं। रेलवे कर्मचारियों व आमजन ने स्टेशन पर रखे फायर एक्सटिंग्विशर व पानी की मदद से आग बुझाई।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर तुरंत पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग में केवल एक सीट जलकर क्षतिग्रस्त हुई है। आरपीएफ इंचार्ज सुनील ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन रेलवे विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी और आरपीएफ की आवश्यक कार्रवाई के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
ट्रेन की दो सीटें जल गईं। रेलवे कर्मचारियों व आमजन ने स्टेशन पर रखे फायर एक्सटिंग्विशर व पानी की मदद से आग बुझाई।
अन्य ख़बरें जानें-
Firozpur Sucide: फिरोजपुर में पारिवारिक कलह के
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVEॉ



