Gurgaon Sicide
साइबर सिटी गुड़गाँव में सोमवार को एक खौफनाक मामला सामने आया। एक पिता ने अपनी दो साल की बेटी को गोद में लेकर सोसाइटी की 23वीं मंजिल से छलांग मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। डॉक्टर ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान किराड़ी दिल्ली निवासी राहुल के तौर पर हुई है। वह गुरुग्राम में सेक्टर-102 स्थित जॉयविले सोसाइटी में पत्नी और बेटी नीतू के साथ रहता था। यह पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया नांगलोई से अमित के परिवार के लोग बुलाए गए हैं।
धनकोट चौकी इंचार्ज जगमाल ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है, ताकि सुसाइड के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
MOGA BOMB THERAT: मोगा के 3 सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, 9वीं कक्षा की परीक्षा रद्द
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



