Gurdaspur: गुरदासपुर में गूगल पे का नकली स्क्रीनशॉट दिखाकर युवक ने सोने की अंगूठी उड़ाई, 33 हजार रुपये की ठगी

UPI Fraud Case: गूगल, पेटीएम जैसे ऐप से पेमेंट करना आसान हो गया है, वहीं जालसाज इसका गलत फायदा उठाकर ठगी को अंजाम दे रहे…

UPI Fraud Case:

गूगल, पेटीएम जैसे ऐप से पेमेंट करना आसान हो गया है, वहीं जालसाज इसका गलत फायदा उठाकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं. ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर के कलानौर से सामने आया है जहां गूगल पे का नकली स्क्रीनशॉट दिखाकर एक सुनार से 33 हजारों रुपये की ठगी कर ली गई.

पैमेंट की दिखाई फोटो-

संजीव कुमार उर्फ ​​मोनू सुनार ने बताया कि, एक युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर उसके पास आया और एक अंगूठी पसंद की जिसकी कीमत करीब 33 हजार रुपये थी. गूगल पे से पेमेंट करने की बात कहकर उसने पेमेंट की फोटो दिखाई. फोटो देखने के बाद सुनार को यकीन हो गया कि उसकी पेमेंट हो गई है, लेकिन जब उसे कोई मैसेज नहीं मिला तो उसने कहा कि मैसेज नहीं मिला है.

बैंक में जाकर पता करने पर चला पता-

अंगूठी खरीदने वाले व्यक्ति ने कहा कि कभी-कभी मैसेज देर से आता है, लेकिन देखो पेमेंट हो गया है. मोटरसाइकिल वाले की दिखाई गई फोटो से वह मान गया और मोटरसाइकिल वाले को जाने दिया, लेकिन 24 घंटे बाद भी उसे कोई मैसेज नहीं मिला तो वह बैंक गया और पता चला कि अकाउंट में कोई पेमेंट नहीं हुआ है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *