Gurdaspur Dog Bite:
गुरदासपुर के मोहल्ला शाहजादा नगर में आवारा कुत्तों का कहर के साथ बच्चे की बहादुरी भी देखने को मिली। घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर आवारा कुत्ते ने हमला किया। कुत्ते ने जब बच्चे की बहन पर हमला किया तो उसने बहन को धक्का दे दिया। इससे बहन तो बच गई लेकिन कुत्ता उसके पीछे भागा और उसके चेहरे और पैर पर बुरी तरह काट लिया। ढाई साल के अयांश को उसके माता-पिता ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ डॉक्टरों ने बताया की, अब उसकी हालत काफी बेहतर है।
अयांश की माँ मनीषा और पिता सतपाल ने बताया कि अयांश अपने घर में अपनी बहन के साथ खेल रहा था। तभी यह कुत्ता आया और उसकी बहन को काटने की कोशिश की। अयांश ने अपनी बहन को तो बचा लिया, लेकिन खुद को नहीं बचा पाया। कुत्ते ने उसकी बहन को छोड़कर उसकी तरफ रुख किया और उसे बुरी तरह नोच डाला। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी, इसी कुत्ते ने एक और बच्चे को बुरी तरह घायल कर दिया था। वहीं, परिवार ने इस बात पर गुस्सा ज़ाहिर किया कि पहले प्रशासन कुत्तों को पकड़ने वाली गाड़ियाँ (डॉग वैन) भेजता था। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से छुटकारा मिल सके। लेकिन अब ये सभी प्रयास रोक दिए गए हैं और कुत्ते लगातार बच्चों पर हमला कर रहे हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
Badshah vs Haryana Women’s Commission: हरियाणा महिला अयोग के सामने पेश
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



