Nigeria Gunmen Attack: नाइजीरिया में मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों का गांवों पर हमला, जानें कितने लोगों की को उतारा मौत के घाट

Nigeria Gunmen Attack: नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाक़े के तीन गांवों में मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने दर्जनों लोगों की हत्याओं को अंजाम दिया. शनिवार सुबह की…

Nigeria Gunmen Attack: नाइजीरिया में मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों का गांवों पर हमला, जानें कितने लोगों की को उतारा मौत के घाट

Nigeria Gunmen Attack:

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाक़े के तीन गांवों में मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने दर्जनों लोगों की हत्याओं को अंजाम दिया. शनिवार सुबह की स्थानीय रिपोर्ट्स में बताया गया कि देश के नाइजर प्रांत में हथियारबंद लोगों ने कइयों को गोली मार दी या उनका गला काट दिया और घरों में आग लगा दी. इसके अलावा कई लोगों का अपहरण कर लिया. अपहरण किए गए लोगों की संख्या अभी ज्ञात नहीं है.

ये हमले उसी जगह के क़रीब हुए जहां इस महीने की शुरुआत में एक संदिग्ध जिहादी जनसंहार हुआ था. इस जनसंहार में इसी तरह का हमला हुआ था, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे. नाइजीरिया में कई सालों से सशस्त्र आपराधिक गिरोह हमले और अपहरण करते रहे हैं. इन गिरोहों को बैंडिट कहा जाता है. हाल के दिनों में पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है.

अन्य ख़बरें जानें-

Mahashivratri celebrations in Rupnagar: ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੇ ਰੰਗ ‘ਚ ਰੰਗਿਆ ਸ਼ਹਿਰ, ਕੱਢੀ ਗਈ ਭੋਲੇ ਬਾਬਾ ਦੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਬਰਾਤ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *