Gold-Silver Price Today: सोना हुआ 7,448 रु सस्ता, चांदी के दाम में 14,304 रुपये गिरे , जानिए क्या है इसके कारण ?

Gold-Silver Price Today: एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को भी गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपये गिरकर 2.13…

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ 7,448 रुसस्ता, चांदी के दाम में 14,304 रुपये गिरे , जानिए क्या है इसके कारण ?

Gold-Silver Price Today:

एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को भी गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपये गिरकर 2.13 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 7135 रुपये गिरकर 1.37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। कॉमेक्स पर सोने की कीमत करीब 3% गिरकर 4,462 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले सप्ताह सोना लगभग 11% टूट चुका है, जो 1983 के बाद इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है। एशियाई कारोबार के दौरान चांदी की कीमत भी करीब 3% गिरकर 67.5 डॉलर प्रति औंस तक आ गई।

विशेषज्ञों का मानें तो मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है। चूंकि सोना एक नॉन-यील्डिंग एसेट है, ऐसे माहौल में इसकी मांग घटती है और कीमतों पर दबाव आता है। डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती भी सोने-चांदी के लिए नकारात्मक साबित हो रही है।

मजबूत डॉलर के कारण अन्य मुद्राओं में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग घटती है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका पश्चिम एशिया में हजारों अतिरिक्त मरीन और नौसैनिक भेज रहा है। क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, जिसका असर वैश्विक वित्तीय बाजारों पर साफ दिखा

अन्य ख़बरें जानें-

Ferozepur Yuddh Nasha Viruddh : युद्ध नशा विरुद्ध” मुहिम के तहत फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 मामलों में भारी मात्रा में हेरोइन बरामद

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *