Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें आज 26 मई, 2025 को सोना सस्ता हुआ है और चांदी के भाव बढ़े हैं. 24 कैरेट सोना आज 89 रुपये सस्ता हो गया. जबकि, चांदी 801 रुपये उछली है. आज 24 कैरेट सोना बिना जीएसटी के 95382 रुपये के रेट से खुला. चांदी अब 97710 रुपये पर पहुंच गई है.
आईबीजेए रेट्स के मुताबिक 22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव दोपहर सवा 12 बजे के करीब 81 रुपये कम होकर 87370 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला. 18 कैरेट गोल्ड का भाव भी 66 रुपये सस्ता होकर 71537 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 53 रुपये टूटकर 55798 रुपये पर आ गई है.
चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. (Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



