Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, यानी 24 मार्च, 2025 की सुबह सोना की कीमतों में गिरावट आई है. हालांकि, इन दिनों गोल्ड अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है. डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किया गया टैरिफ वॉर अब काफी व्यापक होता जा रहा है. गोल्ड के खरीदार हमेशा गोल्ड रेट कम होने का इंतजार करते हैं, आज उनके लिए ये खबर अच्छी हो सकती है.
आज 22 कैरेट गोल्ड के रेट (Gold-Silver Price Today)
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. 22 कैरट सोने का दाम 82150 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं, एक दिन पहले 82300 रुपए प्रति 10 ग्राम था. 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है. आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 67220 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं, एक दिन पहले 67340 रुपए प्रति 10 ग्राम था.
चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. (Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



