Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, यानी 25 फरवरी, 2025 की सुबह सोना की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. सोना अब 86 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 95 हजार रुपये प्रति किलो ज्यादा है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 86496 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 95725 रुपये है.(Gold-Silver Price Today news in hindi)
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 86400 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (मंगलवार) सुबह महंगा होकर 86496 रुपये पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना की कीमत में उछाल आया है और चांदी सस्ती हुई है.
आज 22 कैरेट गोल्ड के रेट (Gold-Silver Price Today)
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 86150 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 79230 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 64872 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 50600 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
मिस्ड कॉल से चेक करें सोने-चांदी के दाम (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India news के साथ 24/7 Live



