Gold Silver Price Today: दुनिया भर में चल रहे टैरिफ वॅार के चलते वैश्विक मंदी देखने को मिल रही है. जिस वजह से शेयर बाजार का दबाव बढ़ रहा है. आज, यानी 11 अप्रेल 2025 की सुबह में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. सोने की कीमत (Gold Rate) अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना पहली बार 92,000 प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया, तो दूसरी ओर घरेलू मार्केट में सोना 90,000 के पार बना हुआ है.(Gold Silver Price Today)
MCX पर कारोबार के दौरान सोने की कीमत ने नया रिकॉर्ड लेवल छू लिया. 5 जून की एक्सपायरी वाले 10 ग्राम Gold की कीमत 92,400 रुपये तक जा पहुंची, हालांकि फिर इसमें मामूली गिरावट आई और ये 92,050 रुपये दर्ज किया गया. ऐसा पहली बार है जबकि सोने का भाव 92,000 रुपये के पार निकला है. मतलब ये गोल्ड प्राइस का अब तक का सबसे हाई लेवल है.
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबासाइट IBJA.Com के मुताबिक, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 90,160 रुपये चल रहा है. वहीं 22 कैरेट गोल्ड का रेट 88,000 रुपये, 20 कैरेट का भाव 80,240 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. इसके अलावा 18 कैरेट गोल्ड का रेट 73,030 रुपये है. (Gold Silver Price Today)
चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. (Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



