Gold Price Today In India:
सोने की कीमतें हर दिन रिकॉर्ड बना रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 24 कैरेट सोने का कल का भाव 1,53,316 रुपये प्रति 10 ग्राम/तोला रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर था। जो बुधवार को 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम/ तोला पहुंच गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार दोपहर तक (Gold Price Today ) सोना का भाव बढ़कर 1,55,204 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोना पहली बार 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया।
Gold Price Today, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव-
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स बाजार में सोने का वायदा भाव 4,722.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना पहली बार 4,700 डॉलर प्रति औंस का स्तर के पार पहुंचा। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

क्या है इसके कारण-
विश्लेषकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि और रुपये के कमजोर होने के कारण है। 2026 की शुरुआत से ही सोने की कीमत में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषकों की मानें तो मंगलवार को वैश्विक और भारतीय बाजारों में सोने तथा चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गईं।
इसका कारण बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव एवं अमेरिका-यूरोपीय संघ के संभावित व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच सुरक्षित निवेश की मजबूत मांग रही। स्मार्टवेल्थ.एआई के संस्थापक एवं प्रधान शोधकर्ता पंकज सिंह ने कहा कि वृहत आर्थिक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश की निरंतर मांग से मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई।




