Gold and Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानिए क्यों आ रहा इतना उछाल और क्या है आज के दाम?

Gold and Silver Prices Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोनों…

Gold-Silver Price Today

Gold and Silver Prices Today:

सोना-चांदी की कीमतों में उछाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोनों कीमती धातुएं अपने-अपने नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गईं। चांदी की कीमत में एक झटके में 25 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की (Gold and Silver Prices Today) बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोना भी करीब 3700 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। इस तेज उछाल ने निवेशकों और बाजार पर नजर रखने वालों को चौंका दिया है।

चादीं 3,59,800 रुपये प्रति किलो –

मंगलवार को MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी (Silver Prize) खुलते ही 3,59,800 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले बीते शुक्रवार को चांदी 3,34,699 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। यानी महज एक कारोबारी सत्र में इसमें 25,101 रुपये की जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

सोना 1,59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम-

सोने (Gold Prize) ने भी दमदार छलांग लगाई। MCX पर 5 फरवरी एक्सपायरी वाला सोना शुक्रवार के बंद भाव 1,56,037 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में तेजी के साथ खुला और देखते ही देखते 1,59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यानी एक झटके में सोना 3,783 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। साल के पहले दिन 1 जनवरी से अब तक सोने के वायदा भाव में कुल 24,016 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है।

Gold and Silver Prices Today, क्या है इसके कारण-

सोमवार को भारतीय कमोडिटी बाजार बंद था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में सोना 5000 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया, जिसका सीधा असर मंगलवार को घरेलू बाजार पर पड़ा। डॉलर में उतार-चढ़ाव, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और महंगाई की चिंताओं ने कीमती धातुओं की चमक और बढ़ा दी है।

अन्य ख़बरें जानें-

SYL Issue Meeting: एसवाईएल मुद्दे पर चंडीगढ़ में बैठक, मुख्यमंत्री मान और मुख्यमंत्री सैनी के अलावा कई मंत्री और अधिकारी भी शामिल

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

https://www.youtube.com/live/KequGSmjHGw?si=zsJkOi8-SC8-88lI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *