Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, यानी 19 मार्च, 2025 को सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है और चांदी की कीमत में कमी आई है. सोना अब 88 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलो ज्यादा है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 88680 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 100248 रुपये है.(Gold Silver Price Today)
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 88354 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (बुधवार) सुबह महंगा होकर 88680 रुपये पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना की कीमत में उछाल आया है और चांदी सस्ती हुई है.(Gold Silver Price Today)
आज 22 कैरेट गोल्ड के रेट(Gold Silver Price Today)
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 88325 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 81231 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 66510 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 51878 रुपये प्रति 10 ग्राम है
चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. (Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



