Gauahar Khan दोबारा बनने वाली हैं मां, पति के साथ वीडियो में शेयर की खुशखबरी

Gauahar Khan News: अभिनेत्री गौहर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी गर्भावस्था की घोषणा की है. उन्होंने अपने पति जैद दरबार के साथ एक…

Gauahar Khan News: अभिनेत्री गौहर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी गर्भावस्था की घोषणा की है. उन्होंने अपने पति जैद दरबार के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है और खुलासा किया है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं. गौहर और जैद का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैन्स इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

गौहर खान-ज़ायद दरबार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ऐलान किया कि वे दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मुझे आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है.’ कैप्शन में उन्होंने लिखा #GazaBaby2. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज उन्हें बधाई दे रहे हैं.

गौहर खान और जैद दरबार 10 मई 2023 को एक बेटे के माता-पिता बने. गौहर ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा भी बेहद क्रिएटिव अंदाज में की थी और वह अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी से जुड़े मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं.

मां बनने के बाद गौहर ने पैरेंटहुड के अपने सफर के कई वीडियो भी शेयर किए थे, जिन्हें उनके फैंस ने खूब पसंद किया था. गौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स, फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *