Fresh Snowfall Himachal: हिमाचल के ऊचें इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी, वीडियो में देखिए कैसे हिमाचल के बर्फ में ढके पहाड़ और ताज़ा बर्फबारी?

Fresh Snowfall in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के ऊचें इलाकों नें आज बर्फबारी से प्रदेश सफेद चादर में लिपट गया है। बर्फबारी के चलते फागू-कुफरी…

Fresh Snowfall in Himachal Pradesh:

हिमाचल प्रदेश के ऊचें इलाकों नें आज बर्फबारी से प्रदेश सफेद चादर में लिपट गया है। बर्फबारी के चलते फागू-कुफरी मार्ग को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है। वंही शिमला के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27 जनवरी को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।

बर्फबारी के चलते हिमाचल में पर्यटकों का (Fresh Snowfall in Himachal) जमावड़ा लग रहा है। बंद पड़ी सड़कों और बिजली की लाईनों को बीच लोगों को भारी परेशानी हो रही है लेकिन बर्फ की चाढ़र लपेटे नज़रे देख खुशी छा जाती है।

  कल भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना-

चंबा, कुल्लू, किन्नौर व लाहौल-स्पीति के लिए ऑरेंज अलर्ट किया है। इसके अलावा ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 28, 30 और 31 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 2 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

जिला कुल्लू में बर्फबारी के बाद 64 सड़कें बंद-

कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। कुल्लू-मनाली शहर में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद कई सड़के अभी भी बंद पड़ी हुई है। वहीं बिजली की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। वहीं अब फिर 27 जनवरी से मौसम बिगड़ने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Fresh Snowfall in Himachal Pradesh
Fresh Snowfall in Himachal Pradesh, Mandi, (Seri)

डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया की बीते दिनों हुई बारिश / बर्फबारी के बाद जिले में 65 रोड अभी भी बंद पड़े हुए है। हालांकि बीआरओ और NHAI के द्वारा सड़कों को खोलने का काम करवाया गया है। ऐसे में प्रशासन के द्वारा लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि पर्यटक जिन जगहों पर है वहीं रहे। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी के लिए भी घाटी में ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं घाटी में बिजली की बात करे तो घाटी में बर्फबारी के बाद 600 से 700 DTR प्रभावित हुई थी।

Fresh Snowfall in Himachal, पर्यटकों का जमावड़ा-

कुल्लू जिला में बीते दिनों में भारी बर्फबारी के बाद पर्यटकों का जमावड़ा लग रहा है। कुल्लू जिला के साथ लगते ब्यासर गांव में ना तो पर्यटकों को जाम की स्थिति से जूझना पड़ रहा है।

वहीं ताजा बर्फबारी होने के बाद ब्यासर गांव का नजारा काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। ब्यासर गांव में ताजा हिमपात होने के बाद पर्यटक भी गांव का रुख कर रहे है। कुल्लू मनाली के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ट्रैफिक जाम का सामना लोगों को करना पड़ रहा था।

शांत माहौल में बर्फबारी का आनंद-

अब व्यसर गांव में शहर की भीड़ से दूर शांत माहौल में पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। गांव में पहुंचे पर्यटकों का कहना है की ताजा बर्फ़बारी देखने को उन्हें मिल रही है।

साथ ही शहर की भीडभाड़ से भी उन्हें जूझना नहीं पड़ रहा है पर्यटकों का कहना है कि लगातार पर्यटन स्थलों पर भीड़ भाड़ की खबरें सामने आ रही थी। ऐसे में उन्हें जब इस गांव के बारे में पता चला तो वह यहां पहुंचे।

अन्य ख़बरें जानें-

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸਮੱਗਲਿੰਗ ਰੈਕੇਟ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਹਥਿਆਰਾਂ ਤੇ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 4 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *