सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू

चंडीगढ़/अमृतसर, 27 जुलाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता…

In a major breakthrough amidst the ongoing drive to make Punjab a safe and secure state as per directions

चंडीगढ़/अमृतसर, 27 जुलाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को पांच आधुनिक .30 बोर पिस्तौल, 2.015 किलोग्राम हेरोइन तथा 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर सीमा पार संचालित अवैध हथियार एवं नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिट्टू कुमार उर्फ भैया (20), निवासी नई आबादी, अमृतसर; साहिब सिंह (21), निवासी गांव धगाणा तथा वर्तमान निवासी फतेह सिंह कॉलोनी, अमृतसर; संजीव कुमार उर्फ नन्नू (22), निवासी पिंक कॉलोनी, तरनतारन तथा संदीप कुमार उर्फ सन्नी (22), निवासी गांव छिद्दां, अमृतसर के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी सीमा पार से अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों को जोड़ने तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य सभी सहयोगियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

इस अभियान की जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने पहले आरोपी बिट्टू उर्फ भैया और साहिब सिंह को एक पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। बाद में उनकी निशानदेही पर दो और पिस्तौल बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित गतिविधियों में भी शामिल थे।

आरोपियों के खुलासे के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने दो अन्य आरोपियों संजीव कुमार उर्फ नन्नू और संदीप उर्फ सन्नी को 2.015 किलोग्राम हेरोइन तथा 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आगे बताया कि आगे की जांच के दौरान आरोपी संदीप उर्फ सन्नी के खुलासे के आधार पर पुलिस टीमों ने दो और पिस्तौल बरामद किए।

सीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिट्टू उर्फ भैया आर्म्स एक्ट और चोरी से संबंधित कई आपराधिक मामलों में वांछित है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी युवा हैं।

इस संबंध में थाना सदर अमृतसर में एफआईआर संख्या 156, दिनांक 21.07.2026, आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(1बी) एवं 24(6,7,8) तथा एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21-सी, 27-ए और 29 के तहत दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *