Firozpur Sucide: फिरोजपुर में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

Firozpur Sucide: फिरोजपुर में एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसे गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती…

Firozpur Sucide: फिरोजपुर में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

Firozpur Sucide:

फिरोजपुर में एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसे गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे लुधियाना के DMC रेफर किया जहां युवक की मौत हो गई। मौत के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में लाया गया, उसकी पत्नी समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, पत्नी विजिलेंस डिपार्टमेंट में कांस्टेबल है

DSP सुखविंदर सिंह ने जानकारी दि की, युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर के मीरा शाह नूर गांव के रहने वाले गगनदीप सिंह के पति-पत्नी के बीच अक्सर पारिवारिक झगड़ा रहता था। ससुराल वालों के लगातार दबाव के कारण गगनदीप ने वो भयानक कदम उठा लिया जिसके बारे में कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था।

वहीं, मृतक के परिवार का आरोप है कि महिला कांस्टेबल, जो उनकी बहू थी। अपने पिता और अन्य लोगों को साथ लाती थी और अक्सर उनके बेटे के साथ मारपीट करती थी। और वे उसे लगातार धमका रहे थे, जिसके कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने कांस्टेबल की पत्नी और ससुराल वालों के परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अन्य ख़बरें जानें-

Afghanistan-Pakistan Attack: पाक-अफ़गानिस्तान के युद्ध के बीच 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *