Firozpur Family Murder:
पंजाब के फिरोजपुर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. एक सैलून संचालक ने (Firozpur Family Murder) अपने ही परिवार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. मृतक की बेटियां 6 और 10 साल की बताई जा रही है.
Firozpur Family Murder पड़ोसियों ने खटखटाया दरवाजा-
मृतक की पहचान अमनदीप सिंह सोढ़ी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, अमनदीप सिंह ने पहले अपनी पत्नी जसबीर कौर और अपनी दो मासूम बेटियों को गोली मारी. आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली. गुरुवार सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला. पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद जब दरवाजा जबरन खोला गया तो अंदर का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए. घर के भीतर चारों के शव पड़े मिले.
पुलिस कर रही जांच-
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को सील कर दिया गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो सबूत जुटाने में लगी हुई है. पुलिस पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव और आर्थिक कारणों समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है. पड़ोसियों के मुताबिक, अमनदीप सिंह शांत स्वभाव का व्यक्ति था और कभी किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया था.



