Odisha Hospital Fire
ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हुई. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी है. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह तीन बजे की आग लगने की घटना सामने आई. घटना के समय ड्यूटी पर तैनात अस्पताल सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने मरीजों को रेस्क्यू किया. इस दौरान आग और धुएं की वजह से रेस्क्यू करने वाले कर्मचारी ( Odisha Hospital Fire) भी घायल हो गए.
संभवत शॉर्ट सर्किट से आग
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी आज घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने मीडिया को बताया कि आग संभवत शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. आगे उन्होंने कहा कि, एससीबी मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा केयर सेंटर में संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी. ट्रॉमा से लगे आईसीयू में 23 मरीज़ भर्ती थे.

इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई. आईसीयू के मरीज़ों को दूसरी जगह शिफ़्ट किया गया, जिसके बाद तीन और लोगों की मौत हुई.
Odisha Hospital Fire
सीएम माझी ने बताया कि इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना के ज़िम्मेदारों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले मरीज़ों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की.
अन्य ख़बरें जानें-
Punjab Assembly Session: एलपीजी गैस को लेकर पंजाब विधानसभा के अंतिम दिन
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



