Fatehgarh Sahib Shootout:
फतेहगढ़ साहिब के इंडस्ट्रियल सिटी मंडी गोबिंदगढ़ में बंदूक की नोक पर लूटपाट करने वाले शिवा नाम के आरोपी (Fatehgarh Sahib Shootout) और पुलिस के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जब लूटपाट करने वाले आरोपी शिवा को पुलिस ने मंडी गोबिंदगढ़ में लूटपाट के एक मामले में गिरफ्तार किया। उससे हथियार बरामद करते समय शिवा ने पुलिस होम गार्ड कर्मचारी पर गोली चला दी। जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। घायल होम गार्ड कर्मचारी और आरोपी शिवा को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
Fatehgarh Sahib Shootout, लूट और चोरी के केस भी दर्ज –
SSP फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल ने बताया कि शिवा पर पहले भी लूट और चोरी के केस दर्ज हैं और वह बड़े लेवल पर लूट का रैकेट चलाता था। रैकेट में उसके और भी कॉन्टैक्ट हो सकते हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। SSP ने बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने कच्चा दलीप नगर के रहने वाले शिवा नाम के एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है।
जब पुलिस यहां अमलोह रोड सुए के पास एक खाली प्लॉट में दबाई गई 32 बोर की पिस्टल बरामद करने गई, तो उसने एक पुलिस होमगार्ड पर गोली चला दी। नतीजतन, जवाबी हमले में पुलिस ने हमलावर शिवा के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया और उसे मंडी बंदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और घायल होमगार्ड का भी सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।



