Fatehgarh Sahib Flag March:
फतेहगढ़ साहिब में 77वें गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए फतेहगढ़ साहिब पुलिस की ओर से जिले भर में फ्लैग मार्च निकाले गए. यह फ्लैग मार्च एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया. फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मंडी गोबिंदगढ़, खमाणो और खेड़ी नौध सिंह समेत कई इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया.
शरारती तत्वों पर कड़ी नजर-
इस मौके पर डीएसपी अमलोह गुरदीप सिंह ने बताया कि जिले के लोग 26 जनवरी का पर्व बिना किसी डर और भय के मना सकें, इसी उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.डीएसपी ने बताया कि जिले के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है.
साथ ही विशेष नाकाबंदी कर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है. उन्होंने आम लोगों से निडर होकर गणतंत्र दिवस मनाने की अपील की और शरारती तत्वों को चेतावनी दी कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
अन्य ख़बरें जानें-
Mohali Theft: मोहाली में शातिर चोर ने दुकान के बाहर रखी पानी की मोटर लेकर दिनदिहाड़े फरार
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE
https://www.youtube.com/live/UwdF5THvc0E?si=WmriBZd5c1GuOb3u


