फरीदाबाद, 5 सितंबर
फरीदाबाद पुलिस ने हनी ट्रैप मामले का खुलासा करते हुए महिला को 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार महिला ने अपने ही मकान मालिक के वीडियो फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐँठ रही थी।
फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की पत्नी के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को पैसे लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस महिला को अदालत पेश कर जेल भेजेगा।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पीड़ित व्यक्ति के मकान में पिछले 5 सालों से किराए पर रहती थी और उसके वीडियो फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अन्य खबरें जानें –
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਮਾਜਿਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਕੀਮਾਂ ਅਧੀਨ 36 ਲੱਖ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲਾਭਪਾਤਰੀ: ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ



