Ludhiana Firecracker Factory Blast:
लुधियाना के जोधा गांव के पास एक पटाखा फ़ैक्टरी में धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा दो लोग घायल हो गए। उन्हें लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
सिविल अस्पताल के सीनियर डॉक्टर मनदीप के मुताबिक, जोधा के पास फ़ैक्टरी में धमाके के दौरान तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है और दो गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। चश्मदीदों के मुताबिक, मज़दूर पास ही एक जगह पर पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वहां करीब 15 लोग मौजूद थे और खराब मौसम की वजह से उन्होंने आज ही काम शुरू किया था। लेकिन इसी दौरान धमाका हो गया। उन्होंने बताया कि एक युवक की मौत हो गई है और दो लोग घायल हुए हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
Sultanpur Lodhi Firing: सुल्तानपुर लोधी के ज़ोन फत्तू ढींगा में चेयरमैनशिप
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



