Kerala Viral Video: केरल से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जहां एक कंपनी में टारगेट पूरा न होने पर एम्प्लॉईज़ को कुत्ते की तरह ज़मीन पर चलाते हुए वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को देखकर लोग नाराजगी जता रहे हैं.
वीडियो में एम्प्लॉईज़ को कुत्तों की तरह जमीन पर चलते देखा जा सकता है. एक आदमी के गले में एक पट्टा बंधा हुआ है. इसके साथ ही वीडियो में एक अन्य व्यक्ति भी नजर आ रहा है, जिसने अपने हाथों में पट्टा पकड़ रखा है और वह जमीन पर चल रहे व्यक्ति को पट्टे से कुत्ते की तरह खींच रहा है.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो केरल की एक निजी कंपनी का है, जहां एक कर्मचारी को टारगेट पूरा न करने की सजा के तौर पर कुत्ते की तरह जमीन पर चलने के लिए मजबूर किया जा रहा है. कुछ कर्मचारियों ने बताया कि यदि वे लक्ष्य पूरा नहीं कर पाते हैं तो कंपनी उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर करती है.
वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.पुलिस का कहना है कि कंपनी के पूर्व मैनेजर का कंपनी मालिक से लंबे समय से विवाद चल रहा था ऐसे में मैनेजर ने नए कर्मचारियों के साथ वीडियो बनाकर वायरल किया.पुलिस के अनुसार यह वीडियो करीब चार महीने पहले बनाया गया था। अब यह मैनेजर कंपनी छोड़ चुका है.
राज्य के श्रम एवं रोजगार मंत्री शिवनकुट्टी ने इस घटना पर बयान देते हुए कहा कि राज्य कर्मचारियों के प्रति ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने इस मामले पर रिपोर्ट भी मांगी है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



