Pumpkin Seeds Benefits: सीड्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक कद्दू के बीजों को सुपरफूड माना जाता है. ये हृदय, मस्तिष्क और पूरे शरीर के लिए फायदेमंद हैं. कद्दू के बीज प्रोटीन, फाइबर, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट और स्वस्थ वसा से भरपूर होते हैं. इन सब सीड्स के साथ ही कद्दू के बीज का सेवन भी आजकल लोग बहुत ज्यादा करने लगे हैं. (Eat pumpkin seeds every day, you will get 5 amazing health benefits news in hindi)
स्ट्रांग इम्युनिटी
कद्दू के बीज में पॉलीफेनोल, प्री-बायोटिक और कुछ फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं जो इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाते हैं और बीमारियों से बचाव करते हैं. कद्दू के बीज का सेवन बीमारियों से बचाव करता है.
यूरिन इंफेक्शन से बचाव
कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि कद्दू के बीज यूरिन में होने वाले इंफेक्शन से बचाव करते हैं. जिन लोगों को यूरिन ज्यादा डिस्चार्ज होता है वो कद्दू के बीज का सेवन करें बार-बार यूरिन डिस्चार्ज करने की परेशानी का होगा उपचार.
डायबिटीज और बीपी रहता है कंट्रोल
कंप्लीमेंट्री थेरेपी इन क्लिनिकल प्रैक्टिस में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक अगर आप रेगुलर कद्दू के बीज का सेवन करते हैं तो ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नॉर्मल कर सकते हैं.जिन लोगों को डायबिटीज हैं वो रोजाना फाइबर से भरपूर इन सीड्स का सेवन करें फायदा होगा.
नींद में सुधार
अगर आपको नींद की समस्या है या रातभर करवटें बदलते रहते हैं, तो कद्दू के बीज आपके लिए एक प्राकृतिक इलाज हो सकते हैं. इन बीजों में ट्रिप्टोफान नामक एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है. इससे आपकी नींद गहरी और आरामदायक हो सकती है.
इंफर्टिलिटी में होता है सुधार
कद्दू के बीज में मौजूद जिंक पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और प्रोस्टेट हॉर्मोन को बैलेंस करते हैं. रोजाना डाइट में अगर इन सीड्स का सेवन किया जाए तो पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी में सुधार होता है. इन सीड्स का सेवन महिलाओं में होने वाली इनफर्टिलिटी का उपचार करता है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



