Kolkata Karthquake: बांग्लादेश में 5.4 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में महसूस किए झटके, घरों से बाहर निकले लोग 

Kolkata Earthquake: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज दिन को जोरदार भूकंप महसुस किया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई। दोपहर करीब…

Kolkata Karthquake: बांग्लादेश में 5.4 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में महसूस किए झटके, घरों से बाहर निकले लोग 

Kolkata Earthquake:

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज दिन को जोरदार भूकंप महसुस किया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे भूकंप के झटके इतने जोरदार तरीके से लगे कि लोग दहशत के मारे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए। भूकंप के समय कोलकाता में केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जिन्होंने भी भूकंप के झटके महसूस किए।

जानकारी के मुताबिक कोलकाता में दोपहर करीब 1.20 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो रिपोट्स के अनुसार बांग्लादेश में केंद्रित भूकंप का नतीजा था। वहीं सोशल मीडिया पर भी भूकंप को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई। यूजर्स ने बताया कि उन्होंने भूकंप के तेज झटके महसूस किए और अपने घरों में पंखे और अन्य चीजें हिलती हुई देखीं। फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अन्य ख़बरें जानें-

Moga Operation Prahara: पंजाब पुलिस का मोगा में बड़ा ऑपरेशन: 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *