Earthquake News: मणिपुर समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में 5.6 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake News: असम और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर…

Earthquake News: असम और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई. भूकंप की तीव्रता तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 तीव्रता मापी गई है. मणिपुर की राजधानी इंफाल से 10 किलोमीटर की दूरी पर भूकंप के केंद्र मौजूद था. (Earthquake of 5.6 magnitude hits many northeastern states including Manipur news in hindi)

असम के अलावा मणिपुर और नागालैंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, इस भूकंप के कारण अब तक किसी तरह के जान-माल का नुकसान होने की खबर नहीं है.

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर आ गए. आपको बता दें कि हाल के दिनों में उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. कुछ दिन पहले दिल्ली में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे.

बता दें पिछले महीने की 28 तारीख को भी असम में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. उस समय भूकंप की तीव्रता 5.0 रिक्टर स्केल पर मापी गई थी. भूकंप का केंद्र मोरीगांव था और यह सतह से 16 किलोमीटर गहरे में आया था.

भूकंप की वजह से लोगों में दहशत
हाल के दिनों में दिल्ली, असम, गाजियाबाद और बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इन भूकंपों के डर से लोग पूरी तरह से सहमे हुए थे, और इससे पहले ही नेपाल और पाकिस्तान में भी भूकंप आ गया, जिससे दहशत और बढ़ गई थी. नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 थी, और इसके झटके बिहार के कई जिलों में भी महसूस किए गए थे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *