Himachal Drug Trafficking Woman Arrest: हिमाचल में नशे का कारोबार चला रही महिला के सोनीपत क्राइम ब्रांच ने 8 लाख की चरस के साथ किया गिरफ्तार

Himachal Drug Trafficking Woman Arrest: हिमाचल में नशा तस्करी का काला कारोबार चला रही एक महिला सरगना को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोनीपत…

Himachal Drug Trafficking Woman Arrest: हिमाचल में नशे का कारोबार चला रही महिला के सोनीपत क्राइम ब्रांच ने 8 लाख की चरस के साथ किया गिरफ्तार

Himachal Drug Trafficking Woman Arrest:

हिमाचल में नशा तस्करी का काला कारोबार चला रही एक महिला सरगना को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोनीपत क्राइम ब्रांच ने कुल्लू की रहने वाली राधा देवी को उसके साथी के साथ दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब अढ़ाई किलो चरस बरामद की है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 8 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है। जांच में खुलासा हुआ है कि महिला राधा देवी जिला कुल्लू की है और वहीं से अपना पूरा सिंडिकेट ऑप्रेट कर रही थी। वह खुद गिरोह की सरगना है। उसने हरियाणा और पंजाब के तस्करों के साथ मिलकर एक मजबूत नैटवर्क तैयार किया था।

पूरा परिवार नशे के कारोबार में-

राधा देवी का पूरा परिवार नशे के काले कारोबार में डूबा हुआ है। पुलिस के अनुसार उसके पिता की मौत हो चुकी है, जो पहले हरियाणा के युवाओं को नशा सप्लाई करने का काम करता था। वहीं, महिला का पति वर्तमान में पंजाब की एक जेल में एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा काट रहा है। पारिवारिक पृष्ठभूमि अपराधी होने के कारण राधा ने भी इसी रास्ते को चुना और कुल्लू की चरस को मैदानी इलाकों में खपाना शुरू कर दिया।

हिमाचल से चरस की खेप लेकर निकलते वक्त राधा देवी बेहद शातिर तरीका अपनाती थी। वह अपनी निजी गाड़ी के बजाय (रोडवेज बसों) का इस्तेमाल करती थी ताकि पुलिस और नाकों पर किसी को शक न हो। वह खुद कुरियर बनकर चरस की डिलीवरी देने सोनीपत पहुंची थी, जहां वह अपने साथी नरेश के साथ पकड़ी गई।

गुप्त सूचना से हुआ पर्दाफाश-

क्राइम ब्रांच कुंडली के प्रभारी इंस्पैक्टर जितेंद्र हुड्डा ने मामले की पुष्टि करते हुआ बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुल्लू की रहने वाली एक बड़ी महिला तस्कर चरस की बड़ी खेप लेकर सोनीपत आ रही है। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और घेराबंदी कर राधा देवी और उसके साथी नरेश को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अढ़ाई किलो चरस बरामद हुई। सोनीपत पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कुल्लू में चरस कौन उपलब्ध कराता था और कौन से बड़े तस्कर उसके संपर्क में थे।

पुलिस का मानना है कि पूछताछ में कुल्लू और आसपास के इलाकों में सक्रिय कई अन्य नशा तस्करों के चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अन्य ख़बरें जानें-

Nitibha Kaul Share her stunning photos on instagram.

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *