Bhaum Pradosh Vrat 2024: इस भौम प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें ये उपाय, दूर होंगे मांगलिक दोष

Bhaum Pradosh Vrat 2024:  इस साल  का पहला प्रदोष व्रत 9 जनवरी 2024 को है. इस दिन मासिक शिवरात्रि का संयोग भी बन रहा है.…

Bhaum Pradosh Vrat 2024:  इस साल  का पहला प्रदोष व्रत 9 जनवरी 2024 को है. इस दिन मासिक शिवरात्रि का संयोग भी बन रहा है. ऐसे में शिव जी की पूजा से व्रती को अक्षय पुण्य का लाभ होगा. इस व्रत को करने से हर तरह के दुख, रोग, संताप, कष्ट आदि दूर होते हैं.
वैवाहिक जीवन में सुख,  मांगलिक दोष से मुक्ति, विवाह की अड़चने दूर करने, कर्ज से छुटकारा पाने के लिए भौम प्रदोष व्रत के दिन कुछ विशेष उपाय जरुर करें.  आईए जानते है प्रदोष व्रत में किए जाने वाले उपाय.

भौष प्रदोष व्रत 2024 मुहूर्त (Bhaum Pradosh Vrat 2024 Muhurat)
पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 8 जनवरी 2024 को रात 11 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 9 जनवरी 2024 को रात 10 बजकर 24 मिनट पर इसका समापन होगा.

भौम प्रदोष व्रत उपाय
हनुमान जी को भगवान शिव का ही रूद्रावतार माना जाता है, इसलिए मान्यता है कि भौम प्रदोष का व्रत करने से हनुमान जी भी प्रसन्न होते हैं. आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए इस दिन ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नमः मंत्र का जाप करें.

जिन लोगों के विवाह में अड़चने आ रही है या रिश्ता बार-बार टूट रहा है वह दिन  मंगलदेव के 21 नामों का जाप करें, मान्यता है इससे मांगलिक दोष शांत होता है. विवाह की मनोकामना पूरी होती है.

भौम प्रदोष व्रत के दिन रेशमी कपड़ों से भगवान शिव के मण्डप बनाएं. इसके बाद आटे और हल्दी से स्वास्तिक बनाएं. शिवलिंग को स्थापित कर  बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार पुष्प, पंचगव्य से पूजा करें. कहते हैं इससे पति-पत्नी के बीच की दूरियां खत्म होती हैं. विचार एकमत होते हैं, प्यार बढ़ता है.

भौम प्रदोष व्रत वाले दिन शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल चढ़ाकर 11 बार शिव चालीसा और फिर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *