Haryana Horticulture Development Mission:
हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के गांव तलहेडी में एकीकृत बागवानी विकास ,मिशन के तहत जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य रूप से शिरकत की।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों के आय में वृद्धि और फसलों में सुधार के परिणाम सामने आए हैं। सरकार के सहयोग से प्रदेश का किसान कड़ी मेहनत और सूझबूझ से खेती की परिभाषा बदल रहा हैं।
उन्होंने कहा कि विभागीय गतिविधियों के परिणाम स्वरूप कुरुक्षेत्र के किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी को अपनाकर अपनी आय में दिन प्रतिदिन वृद्धि दर्ज कर रहे हैं। आधुनिक तकनीक और प्रगति से जिला कुरुक्षेत्र के किसान उत्तम तकनीक के साथ खेती करने में पूरे प्रदेश का मार्गदर्शन कर रहा हैं। किसान वर्ग आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ रहे हैं।



